home page

the killing: दोस्तों ने पहले पिलाई शराब, इसके बाद रिटायर्ड फौजी के बेटे की गोलीमार की हत्या

ईट और चुन्नी से गला दबाकर की हत्या
 | 
photo

mahendra india news, new delhi
दोस्त को पहले बुलाकर शराब पिलाई, इसके बाद उसकी छाती मेें गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पानीपत के गांव परढ़ाना गांव की है। जहां पर रिटायर्ड फौजी के बेटे रिंकू की उसी के तीन दोस्तों ने रंजिश में बेरहमी से हत्या कर दी गई। 


बताया जा रहा है उसके दोस्तों ने पहले बुलाकर रिंकू को शराब पिलाई और फिर छाती में गोली मारी। जब वह भागने लगा तो सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए और चुन्नी से कपड़े से गला दबाकर मार डाला। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपित इसराना के कुनाल और समालखा के अमन उर्फ बोना हाल पता विश्वकर्मा कालोनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया।

नहर मेंं फैंक दी पिस्तोल
बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पिस्तौल नहर में फेंक दी थी। आरोपित कुनाल और अमन की रिंकू से कई वर्ष से दोस्ती थी। अमन की बहन से रिंकू की नजदीकी थी। इससे अमन उससे रंजिश रखता था। वहीं कुनाल की रिंकू ने पिटाई कर दी थी। अमन व कुनाल ने रिंकू की हत्या की साजिश रची।


देसी पिस्तौल व चार कारतूस खरीदी 
कुनाल ने करीब 25 दिन पहले इसराना में अपनी चिकन कार्नर की दुकान में एक अज्ञात युवक से अवैध देसी पिस्तौल व चार कारतूस खरीदे। इसके लिए 15 हजार रुपये में खरीदे थे। साजिश के तहत आरोपितों ने अपने दोस्त सुमित से फोन करवाकर रिंकू को 3 अगस्त को विश्वकर्मा कालोनी में कमरे पर शराब पार्टी देने के बहाने बुलाया। इसके बाद रिंकू को ज्यादा शराब पिलाई।

WhatsApp Group Join Now

इसी दौरान कुनाल ने अवैध देसी पिस्तौल से रिंकू पर गोली चलाई। इससे रिंंकू बचकर भागने लगा तो आरोपितों ने उसे पकडक़र छाती में गोली मारी। पास में पड़ी ईटों से ताबड़तोड़ वार कर व चुन्नी से गला दबाकर रिंकू की हत्या कर दी। शव को बाइक के पीछे लगी ट्राली में रखकर इसराना पलड़ी रोड़ पर ले गए और वहा सूखे तालाब में गड्डा खोदकर शव को दबा दिया गया। शव दबाने के बाद रिंकू की बाइक को थोड़ा आगे लावारिस हालत में छोड़कर तीनों आरोपित वापस कमरे पर आ गए थे। 


पिता ने कराई थी गुमशुदगी की शिकायत  
पिता ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि बड़ा बेटा रिंकू 3 अगस्त की देर शाम आशीष के पास गया था। इसके बाद से बेटा लापता है। इसके ाबद पलड़ी रोड पर तालाब किनारे गड्डे में शव दबा होने की पुलिस को सूचना मिली। गड्ढे की खोदाई की तो शव रिंकू का मिला। पुलिस ने हत्या की धारा जोडक़र आरोपित अमन को गिरफ्तार किया था। आरोपित अमन की निशानदेही पर आरोपित कुनाल को पानीपत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।