crime: प्रिंसिपल से छात्र ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की दी धमकी
mahendra india news, sirsa हरियाणा प्रदेश में फरीदाबाद स्थित एक कॉलेज की प्रिंसिपल से छात्र ने मारपीट की। इसी के साथ जान से भी मारने की धमकी दे डाली। ओपित छात्र कालेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। जो कई दिनों से कॉलेज से गैर हाजिर था। जब प्रिंसिपल ने कारण पूछा तो उसने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर भोपानी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कालेज से गैर हाजिर चल रहा था
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार तमिलनाडु निवासी पद्यावती फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना में रहती है। पद्यावती लिग्यांज इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यभार संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के गांव छांयसा निवासी पंकज कॉलेज में BSC अंतिम वर्ष का छात्र है।
जो कॉलेज की कक्षाएं एक फरवरी से लगनी शुरू हो गई थी। लेकिन आरोपी पंकज एक फरवरी से 12 फरवरी तक आया ही नहीं कालेज में। इसके बाद कॉलेज आया तो पंकज से गैर हाजिर रहने के बारे में पूछा गया। इसके बाद पंकज ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोपित छात्र मौके से भाग गया
प्रिंसिपल ने बताया कि आरोपित छात्र ने पहले उसके हाथों को पकड़ लिया। इसके बाद धक्का देकर गिरा दिया। वहीं धमकी दी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया, जान से मार दूंगा। वारदात की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। इसकी भनक लगते ही आरोपित छात्र मौके से भाग गया। भोपानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
