home page

SIRSA में बंद मकान में 20 तोले सोने के गहने व कनाडाई डॉलर चोरी का पर्दाफाश, पंजाब से महिला गिरफ्तार

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 रानियां क्षेत्र के गांव नानूआना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण, नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में सिरसा पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। SIRSA SP दीपक सहारन के निर्दशानुसार संपति विरूध अपराधों के खिलाफ चलाए  जा रहे विशेष अभियान के तहत ABT स्टाफ SIRSA की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपित को पंजाब के पटियाला शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे चोरीशुदा सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के अनुसार गांव नानूआना निवासी गगनदीप सिंह पुत्र अजायब सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2026 की सुबह वह अपने घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब 20 तोले सोने के आभूषण, 20 हजार रुपये की नकदी, दो हजार कनाडाई डॉलर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी
शिकायत के आधार पर थाना रानियां में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ SIRSA की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद महिला आरोपित गंगा पत्नी गोबिंदा, निवासी अमानगढ़ मोहल्ला, समाणा, पंजाब, हाल निवासी राजपुरा, पटियाला को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now


पुलिस 3 आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर चुकी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इस चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपितों को रानियां थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे कुछ नकदी भी बरामद की गई है। अब गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।