home page

SIRSA में साढे चार करोड़ रुपए अफीम बरामदगी मामलें में ट्रक मालिक व खरीददार काबू, अब एसआईटी करेगी नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश :- एसपी

 | 
NEWS
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते डिंग थाना पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त दो मुख्य मगरमच्छों को दबोच कर नशा तस्करों की कमर तोड़ दी । डिंग थाना क्षेत्र में हाल ही में बरामद की गई करीब साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत की 88 किलो 970 ग्राम अफीम मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ट्रक मालिक और अफीम तस्करी नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नशा तस्करी के इस बड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी आदर्श दीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक मालिक गगनदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी भिड़े कलां, थाना भीरा, जम्मू-कश्मीर तथा अफीम का मुख्य सप्लायर सुखराम पुत्र हरिराम निवासी डूंगरपुर, जिला पाली (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस ने गगनदीप सिंह को जम्मू-कश्मीर से जबकि सुखराम को राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर जेके-02-बीके-5276 को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स बरामद हुए थे।

WhatsApp Group Join Now

इन बॉक्सों से 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम तथा 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे।पकड़े गए ट्रक चालक किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, जिला पाली (राजस्थान) से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अफीम की यह बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लाई गई थी और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था।पुलिस ने आरोपी चालक को अदालत में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ और जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ती गईं, जिसके बाद ट्रक मालिक और मुख्य सप्लायर तक पुलिस पहुंचने में सफल रही।एसपी दीपक सहारन ने कहा कि जिले में नशा तस्करों को किसी भी सूरत में पांव नहीं पसारने दिए जाएंगे। नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।