SIRSA में सोने का लॉकेट छीना-झपटी की वारदात को अजांम देने वाले 2 आरोपी काबू
Mahendra india news, new delhi
SIRSA SP दीपक सहारन के दिशानिर्देश दौरान सिरसा पुलिस ने संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव शेरपुरा में गौशाला के नजदीक से महिला के गले से सोने का लॉकेट छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला शेरपुरा निवासी बिमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई 2026 की शाम के समय गौशाला से अपने घर जा रही थी ।
इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो नौजवान युवक आए और मेरे गले से सोने का लॉकेट छीन कर मौका से फरार हो गए । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत अज्ञात युवकों पर थाना डिंग में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जांच के दौरान डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छीना-झपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ धोलू पुत्र सतबीर सिंह निवासी लुदेसर व गुलाब पुत्र दयाराम निवासी गांव कुतियाना,जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर सोने या लॉकेट बरामद किया जाएगा ।
