home page

SIRSA में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
Two accused arrested in Sirsa for barging into a house and raping a minor

Mahendra india news, new delhi

महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने जिले के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दी थी।

महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा उसकी काउंसलिंग करवाई गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में शिवरात्रि के आसपास वह दोपहर के समय घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद आरोपित के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता तथा पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now