home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में दो युवकों को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

 
Two youths arrested with heroin in a village in the Nathusari Chopta area
 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में दो युवकों के पास हेरोइन पकड़ी गई है। सिरसा एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 10 ग्राम 310 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।  


सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव माखोसरानी नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान नहर किनारे से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों युवक अचानक बाइक मोडक़र वापस भागने लगे। शक को आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कपिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव शक्कर मंदोरी तथा अक्षय पुत्र रामस्वरूप निवासी सुखचैन कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 10 ग्राम 310 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 

WhatsApp Group Join Now


आगे की जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंप दी गई है।इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।