सिरसा जिले में राशन डिपो से गेहूं चोरी वारदात सुलझी, आरोपी काबू
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रतापनगर में स्थित एक सरकारी राशन डिपो से 5 क्विंटल गेहूं चोरी की वारदात को खुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया की प्रताप नगर सरकारी राशन डिपो होल्डर विजय कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 04 सितंबर की शांम करीब 4 बजे डिपो में गया तो डिपो के मेन गेट के ताले टुटे पड़े थे। डिपो के अंदर जाकर देखा तो डिपो से अज्ञात व्यक्ति करीब 5 क्विंटल गेंहू चोरी कर मौका से फरार हो गया था ।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में गेँहू चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। जांच के आधार पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने मंहत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी करण पुत्र करनेल सिंह निवासी प्रताप सिंह को उसी गांव से गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए जाएंगे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
