home page

SIRSA में लाखों रूपए की हेरोइन सहित युवक काबू, आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा

 | 
Youth apprehended in Sirsa with heroin worth lakhs of rupees; accused to be taken into police remand

Mahendra india news, new delhi
 नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को लाखों रूपए की 35 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान अग्रसेन कॉलोनी सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 35 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।  

सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान जार्ज पुत्र दिलावर सिंह निवासी गरेआला तहसील पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब) हाल नजदीक तलवाड़ हॉस्पिटल सिरसा के रूप में हुई है।  सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की आगे की जांच शहर थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now