home page

हरियाणा प्रदेश के गांव में रुपये के लेनदेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या

 | 
Youth beaten to death over a monetary transaction in a Haryana village

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक जिला से हैं। जिला के गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। क्योंकि रोहतक में बेलगाम होते बदमाशों और आपराधिक घटनाओं का आलम यह है कि पिछले 10 दिनों में जिला के अंदर हत्या की यह चौथी बड़ी घटना सामने आई है। इससे आम जनता में भारी रोष और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है