home page

नशे की पूर्ति के लिए नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव का युवक करता था चोरी, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक बाइक बरामद

 | 
Youth from a village in the Nathusari Chopta area committed thefts to fund his drug habit; five electric scooters and a bike recovered

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला में संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव अरनियांवाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी बृजू पुत्र पप्पू राम ने शहर थाना सिरसा पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 24 जुलाई को उसका बेटा इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर अनाज मंडी स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह वापस आया तो स्कूल के बाहर खड़ी उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी गायब मिली। शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीटी स्टाफ को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अकेले ही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 

WhatsApp Group Join Now

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस ने आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए शहर थाना सिरसा की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।