home page

SIRSA में 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित कार सवार युवक काबू

 | 
Youth in car apprehended in Sirsa with an illegal .32 bore pistol

Mahendra india news, new delhi 

सिरसा जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव शेखुखेड़ा क्षेत्र से कार सवार एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल  सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद  में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम गश्त के दौरान गांव शेखुखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक कार आती दिखाई दी। उक्त कार सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो कार  अचानक बंद हो गई । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर कार की डेश्बोर्ड से 32 बोर का अवैध पिस्तौल  बरामद हुआ ।

पूछताछ में उसकी आरोपी की पहचान लवप्रीत उर्फ लाभ पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव शेखुखेड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now