हमारे बीच नहीं रही सुरों से सजाने वाली आवाज, आशा भोसले का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
देश में 12000 गानों को सुरों से सजाने वाली आवाज हमारे बीच में नहीं रही है। जी हां आशा भोसले का आज रविवार के दिन निधन हो गया। उनकी आयु 92 वर्ष थी। स्वजनों के अनुसार आशा भोसले को सोमवार को दी जाएगी अंतिम विदाई दी जाएगी।
देश में हिंदी सिनेमा की फेमस प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, समाचार के अनुसार 11 अप्रैल को उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। देश पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- ‘उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा’
आपको बता दें कि इस दुखद समाचार की पुष्टि महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने की, जानकारी में बताया है कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके घर पर रखा जाएगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेमस सिंगर आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बड़ी और सम्मानित आवाजों में से एक थीं. उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था और उन्होंने बहुत छोटी आयु में ही गाना शुरू कर दिया था, अपने लंबे करियर अनुभूव में उन्होंने हजारों गाने गाए, जो हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और गुजराती जैसी कई भाषाओं में थे. उनकी आवाज हर दौर के लोगों को पसंद आई और उन्होंने कई पीढय़िों को अपने गानों से जोड़ा।
