home page

Bhojpuri Dance Video: प्रभा राज और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बलम हमार दुबई कमाले' किया रिलीज

 | 
Bhojpuri Dance Video: प्रभा राज और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बलम हमार दुबई कमाले' किया रिलीज

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी सिंगर प्रभा राज और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की नई जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत गीत 'बलम हमार दुबई कमाले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया हैं। 

इस गाने में नई नवेली दुल्हन को पिया के विदेश में जानेका गम दिखाया गया है। जिसमें काजल के पति अपने नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर रोजी रोटी कमाने के लिए दुबई चले जाते हैं। और इधर उनके गम में काजल दिन और रात अकेले काट रही है। पति की जॉब बानी सौतन सी लगती है। 

नवविवाहिता काजल त्रिपाठी दिल का दर्द बयां करते हुए कह रही हैं कि...

'गवना कराके पिया गईले विदेसवा, भईल हमार बना पगली के भेसवा, चढ़ली जवानी हमर सेज प लड़े, तोहर दुबई कमाइल ए सइयां, आग लागे बजर पड़े...' 

यह खाँटी भोजपुरी अंदाज में बनाया गया लोकगीत  'बलम हमार दुबई कमाले' है। गाने को सिंगर प्रभा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। उनकी मधुर आवाज यह लोकगीत सुनने में बहुत ही बेहतरीन लग रहा है। इसका संगीत भी बेहद कर्णप्रिय व मधुर बनाया गया है। 

इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने बहुत ही बढ़िया डांस मूमेंट ने सबका मन मोह लिया हैं। गाने के म्यूजिक बीट पर ने मनमोहक नृत्य करके दिल लूट लिया है। उनकी अदाकारी देखते ही बन रही है। यह गाना देखकर हर किसी का दिल झूम उठता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत गीत 'बलम हमार दुबई कमाले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मस्त मिजाज में गाया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी गरदा उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। 

WhatsApp Group Join Now

इस गाने को गीतकार कृष्णा संगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।