Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दूबे की खूबसूरती के दीवाने हुए निरहुआ, सरेआम कर दिया कांड, बार- बार देखा जा रहा है Video

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। यहीं वजह है कि इनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते है। दोनों की फिल्म फसल के मरून कलर साड़िया ने यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है, वहीं अब इस मूवी का एक और नया गाना जमकर वायरल हो रहा है।
फिल्म का नया गाना फॉर्च्यूनर एक महीन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जोड़ी बवाल मचा रही हैं। वह ना सिर्फ शानदार डांस कर रहे हैं बल्कि उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं।
गाने की शुरुआत में निरहुआ एक सफेद कलर की फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आते हैं, ये कार फूलों से पूरी तरह से सजी हुई है।
निरहुआ कुर्ते में दिख रहे हैं तो आम्रपाली दुबे सूट में डांस करती दिख रही हैं। गाने को यूट्यूब पर ग्लोबल बॉस म्यूजिक चैनल ने रिलीज किया है। अब तक गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर पसंद किया जा रहा है।
भोजपुरी फिल्म फसल के इस गाने को मशहूर सिंगर कल्पना और नीलकमल सिंह ने गाया है और सत्या सावरकर ने इसे लिखा है।