home page

Bhojpuri Song : 'प्‍यार केकरो से ना करिहा' कहकर सिहर उठी अंजना सिंह, 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

 | 
  Bhojpuri Song : 'प्‍यार केकरो से ना करिहा' कहकर सिहर उठी अंजना सिंह, 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस का गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। रोमांटिक गाना 'प्‍यार केकरो से ना करिहा' अंजना सिहं पर फिल्माया गया है। इस गाने में अंजना सिंह धमाल मचाती नजर आ रही है। इस गानें को लाखों व्यूज मिल चुके है।

साल 2014 में रिलीज फिल्‍म 'प्‍यार मोहब्‍बत जिंदाबाद' फिल्‍म के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2015 में यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को 59.90 म‍िल‍ियन यानी करीब 6 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने को 'वेब म्‍यूजिक' चैनल ने रिलीज किया है।

विनय बिहारी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अंजना सिंह और पवन सिंह की सुपरहिट जोड़ी है। गाने में सफेद रंग के सलवार सूट में अंजना सिंह आंखों में दर्द का समंदर लिए अपना हाल बता रही हैं।

वह बेहतरीन अदाकारा तो हैं ही, उनके चेहरे के का भाव को देखकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। इस गीत के बोल और इसका संगीत भी विनय बिहारी ने ही दिए हैं।

गाने में अंजना कहती हैं, 'दुनिया में सब कुछ करिहा, बतिया कहीं... प्यार केकरो से ना करिहा। जिनगी में सब कुछ दिहा, दिल ना दिहा... प्यार केकरो से ना करिहा। उड़ जाला निंदिया रहेला ना चैना, उड़ जाला निंदिया... सावन-भदउआ नियन बरसेला नैना, हो सावन-भदउआ नियन बरसेला नैना। केहू के दिल में बसा के दरद ना लिहा... प्यार केकरो से ना करिहा, हाय, प्यार केकरो से ना करिहा।'

WhatsApp Group Join Now