home page

Haryanvi Dance: 'घूंघट की ओट में' इस हसीना ने जलेबी की तरह घुमाई कमर, दशर्कों ने कर दी नोटों की बारिश

 | 
 Haryanvi Dance: 'घूंघट की ओट में' इस हसीना ने जलेबी की तरह घुमाई कमर, दशर्कों ने कर दी नोटों की बारिश
Haryanvi Dance: हरियाणवी डांसर प्रियंका चौधरी के डांस के लाखों लोग दीवाने है। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों प्रियंका चौधरी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में प्रियंका चौधरी घूंघट की ओट में गाने पर परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है।

यूट्यूब पर 'त्र‍िमूर्ति कैसेट्स' चैनल ने इस वीडियो को 2018 में रिलीज किया था। खबर लिखे जाने तक इसे 7.2 म‍िल‍ियन यानी 72 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो में स्‍टेज पर जो हसीना ठुमके लगा रही हैं, वह प्रियंका चौधरी हैं।

काले रंग के सलवार सूट में वह सिर पर घूंघट डाल राज मंवार के लोकप्रिय गीत 'घूंघट की ओट में' पर जबरदस्‍त अंदाज में डांस कर रही हैं। स्‍टेज पर और स्‍टेज के सामने सैकड़ों की संख्‍या में दर्शक उनके इस अंदाज में दीवाने हुए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम की सबसे दिलचस्‍प बात यही है कि बारिश के बावजूद दर्शक धैर्य नहीं खोते हैं, बल्‍क‍ि प्रियंका चौधरी का पूरा डांस देखते हैं। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि इस बेहतरीन गीत के गीतकार नवीन हैं। जबकि इसका म्‍यूजिक विराज बंधू ने तैयार किया है। बताया जाता है कि यह डांस वीडियो साल 2018 के ही एक कार्यक्रम का है। यह आयोजन गुरुग्राम के पांडाला गांव में हुआ था।