home page

टी 20 विश्व कप 2026 में भारत-इंग्‍लैंड के बीच मुकाबला आज, विजेता की फाइनल में होगी न्‍यूजीलैंड से भिड़ंत

 | 
India-England T20 World Cup 2026 match today, winner will face New Zealand in the final
mahendra india news, new delhi

टी 20 विश्व कप 2026 समापन की और बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज वीरवार को दो टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल ख्होगा। भारतीय टीम और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में भारत और इंग्‍लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले 2022 और 2024 टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्‍लैंड आमने-सामने थे।

गौरतलब है कि 2022 और 2024 में इन दोनों टीमों में से जो विजेता बना। इंग्‍लैंड ने 2022 और भारत ने 2024 टी20 विश्व कप खिताब जीता था। बहरहाल, भारत और इंग्‍लैंड के बीच वीरवार को जो विजेता बनेगा, उसका फाइनल में सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। 

न्यूजलैंड की टीम ने टी 20 वर्ल्‍ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत-इंग्लैंड में से जो भी टीम दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतेगी, इसका मुकाबला फाइनल में न्यूजलैंड से होगा।