home page

पल्लो लटके आज भी है डीजे की पहली पसंद यह राजस्थान का पुराना गीत, जिसे बॉलीवुड का सुपरहिट गाना समझ रहे है

 | 
news

mahendra india news, new delhi
राजस्थान के लोक गीत की हमेशा धूम रहती है। शादी विवाह का अवसर हो या त्योहार पर विशेष आयोजन, गीतों की हमेशा धूम रहती है। 
वैसे देखे तो आपने पल्लो लटके गाना तो जरूर सुना होगा। यह गाना बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में फिल्माया गया है और काफी हिट भी हुआ, लेकिन यह गाना असल में बॉलीवुड का है ही नहीं।

 

आपको बता दें कि पल्लो लटके गाना एक राजस्थानी लोकगीत है। इस लोकगीत की धुन इतनी मजेदार है कि बॉलीवुड ने इस गाने का रीमिक्स बनाकर फिल्मों में प्रयोग किया और हर बार यह गाना उतना ही हिट हुआ। जानिए मशहूर राजस्थानी लोकगीत के हिट बॉलीवुड सॉन्ग बनने की कहानी।    

राजस्थानी पहनावे से बना यह लोकगीत
राजस्थान के लोक गति काफी फेमस हुए हैं। इनमें पल्लो लटके, गोरी को पल्लो लटके राजस्थान के शेखावाटी, माड़वाड़ और ढूंढ़ाड़ क्षेत्रों में पीढ़ी दर पीढ़ी गाया जाता है। इस गीत की रचना किसने की थी, इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता, लेकिन यह राजस्थान की लोक संस्कृति में ऐसा रच-बस चुका है कि यह हर शादी-विवाह समारोह के मौके पर गाया जाता है। 

WhatsApp Group Join Now

आपको ये भी बता दें कि यह लोकगीत राजस्थान की घूंघट प्रथा और वहां के पारंपरिक पहनावे से गहरा कनेक्शन रखता है। राजस्थानी महिलाओं के पहनावे में ओढऩी का खास महत्व है। इस ओढऩी के किनारे को पल्ला कहा जाता है। हवा के कारण महिला की ओढऩी का पल्ला खिसक गया है और इसी नजारे को लोक कवियों ने इस लोकगीत में रचा है। 


बता दें कि पल्लो लटके गीत शृंगार और हास्य रंग का लोकगीत है। इस गीत में प्रेमी-प्रेमिका मीठी नोंक-झोंक से एक-दूसरे को छेड़ रहे हैं। पारंपरिक रूप से इसे महिलाएं इस गीत को गाती हैं और नृत्य करती हैं। इस लोकगीत को कई अलग-अलग लिरिक्स के साथ गाया जाता है।  

इस लोकगीत की खास बात ये इसका मूल ढांचा इतना बेहतरीन है कि इसके लिरिक्स में थोड़ी हेर-फेर करने के बाद भी यह गाना किसी को भी अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर सकता है। 

बॉलीवुड में रही धूम
पल्लो लटके इस लोकगीत को बॉलीवुड में कई बार प्रयोग किया गया है। साल 1979 में आई फिल्म नौकर में जया बच्चन और संजीव कुमार पर यह गाना फिल्माया था। इस फिल्म में इस गाने को आशा भोसले और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 2017 में राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना में भी इस गाने के रीमिक्स का प्रयोग किया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।