home page

हरियाणा प्रदेश में हर खंड की सर्वश्रेष्ठ स्कूल समिति को 10 लाख; सच पोर्टल लॉन्च, अच्छे काम का इनाम

 | 
10 lakh for the best school committee in every block of Haryana; 'Sach' portal launched to reward good work

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की सरकार समय समय पर अनेक घोषणा कर रही है। अब प्रदेश के स्कूलों में प्रत्येक खंड में सबसे बेहतर काम करने वाली SMC (विद्यालय प्रबंधन समिति) को 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बता दें कि यह राशि स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने सेंड को राजकीय स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ प्रदेश स्तरीय संवाद के दौरान यह घोषणा की।


सीएम नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर राजकीय स्कूलों के मूल्यांकन के लिए सच (स्कूल असेसमेंट एंड चेकिंग हब) पोर्टल लॉन्च किया। इसी पोर्टल से विद्यालय प्रबंधन समितियों के कामकाज का आकंलन होगा और उत्कृष्ट समितियों का चयन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समितियों के अधिकार भी बढ़ा दिए हैं। अब सरकारी स्कूलों में पेयजल टैंक की मरम्मत, शौचालय, चारदीवारी और अन्य छोटे जरूरी कार्यों के लिए समितियां एक लाख रुपये तक स्वयं खर्च कर सकेंगी। यदि किसी बड़े विकास कार्य की आवश्यकता होगी तो एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) की स्वीकृति के बाद 25 लाख रुपये तक की राशि खर्च की जा सकेगी।

CM नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हर जिले के एक सरकारी स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति से सीधे संवाद किया। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, खेल सुविधाएं, विद्यार्थियों की संख्या, बोर्ड परीक्षा परिणाम, सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम, IIT-IIM में चयन, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल उपलब्धियों, PTM और समिति की बैठकों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाने और छात्रों को एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को राजकीय स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के आर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now