home page

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में नो नशा संदेश के साथ 101 हवन कुंडीय यज्ञ सम्पन्न

 | 
101 Havan Kundiya Yagnas were conducted at DAV Police Public School, Sirsa with the message of No Drugs

mahendra india news, new delhi
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सिरसा में नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य 101 हवन कुंडीय यज्ञ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आर्यरत्न पूनम सूरी और योगी सूरी के द्वारा निर्देशित यज्ञ के साथ-साथ नो नशा अभियान को सशक्त रूप देने हेतु नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय एवं नारों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए समाज को नशामुक्त बनने का संदेश दिया। इस अभियान में लगभग 100 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें कोमल सिंह, पीएसआई महिला थाना सिरसा, सुनीता रानी एएसआई महिला थाना सिरसा, तरुण भाटी राष्ट्रीय संयोजक बेटा बचाओ अभियान, नरेंद्र बेनीवाल सेवानिवृत्त हॉर्टीकल्चर ऑफिसर, वीके जग्गा अध्यक्ष भारत विकास परिषद्, राजेश बिवाल रिटायर्ड लेक्चरर, श्रीनिवास नगराध्यक्ष संस्कृतभारती, अश्विनी शर्मा रिटायर्ड प्राचार्य एवं सदस्य भारत विकास परिषद्, प्रदीप एसबीआई मुख्य शाखा सिरसा, अमन बजाज राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कलाम फाउंडेशन शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में नशे को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाया। अंत में प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नो नशा जैसे अभियानों से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा देकर समाज को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now