home page

सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

 | 
101 units of blood collected at the camp organized at the Sant Nirankari Satsang Bhawan

mahendra india news, new delhi
डबवाली। सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से टोहाना जोन की मण्डी डबवाली ब्रांच, जिला सिरसा के निरंकारी सत्संग भवन पर आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला रेड क्रॉस सोसायटी सिरसा व ब्लड बैंक डबवाली के सहयोग से 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमन नागपाल, जोनल इंचार्ज टोहाना जोन ने की।


इस दौरान आयोजित सत्संग में उन्होंने नर सेवा नारायण पूजा का संदेश दिया और साथ ही बताया कि अध्यात्म से जुड़कर ही समाज कल्याण व मानव सेवा की भावनाएं हृदय में जागृत होती हैं। इस रक्तदान शिविर और सत्संग में इलाके के अनेकों धर्म प्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इलाके के अनेकों गणमान्य व्यक्ति इस शिविर में पहुंचे, मुख्य रूप से डी. एस. पी. योगेश कटारिया ने शिरकत की और निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की।

ब्लड बैंक डबवाली इंचार्ज डॉ. हरसिमरत सिंह व उनकी टीम ने भी मिशन की प्रबंध व्यवस्था की सराहना की। इस शिविर में डबवाली ब्रांच के साथ-साथ आस-पास की ब्रांचों अबूब शहर, चौटाला, लोहगढ़, ओढ़ां के श्रद्धालु भक्तों एवं रक्तदाताओं का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया एवं लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया। स्थानीय संयोजक महात्मा जसपाल मोंगा ने आई हुई सारी साध संगत का स्वागत किया और बताया कि निरंकारी मिशन की सिखलाई की इंसान का खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं, इस बात का सभी को पालन करना चाहिए। साथ ही साथ सबका आभार प्रकट किया ।

WhatsApp Group Join Now

इस कार्यक्रम में सभी सेवाओं को निरंकारी सेवादल द्वारा क्षेत्रीय संचालक सुरेन्द्र सिंह की देखरेख में बखूबी निभाया गया। उल्लेखनीय है कि सन्त निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक लगभग 9 हजार से भी ज्यादा शिविरों के आयोजन से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है ।