home page

राष्ट्रीय कैंप में जौहर दिखाएगा सिरसा का 14 वर्षीय जिम्नास्ट अनुनय

 | 
14-year-old gymnast Anunay from Sirsa will showcase his talent at the national camp

mahendra india news, new delhi
जिमनास्टिक फैडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित होकर सिरसा के होनहार जिम्नास्ट खिलाड़ी अनुनय पुत्र मनीष चौधरी, पौत्र राज कुमार चौधरी ने न केवल सिरसा, बल्कि देश को गौरवांवित किया है। यह प्रतिष्ठित कैंप 14 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक हाई परफार्मेंस सेंटर (उड़ीसा) में आयोजित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में अनुनय अपने क्षेत्र हरियाणा से अकेले खिलाड़ी हैं, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत को दशार्ता है।

अनुनय के पिता मनीष चौधरी ने बताया कि महज 14 वर्ष की आयु में अनुनय ने जिम्नास्टिक्स में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। वह वर्तमान में स्पोर्ट्स अथोरिटी आॅफ इंडिया (एसएआई) के इंदिरा गांधी स्टेडियम, आईटीओ, दिल्ली में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके वर्तमान कोच लखन मनोहर शर्मा के मार्गदर्शन में वह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

परिवार, कोच और क्षेत्रवासियों ने अनुनय की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अनुनय की मेहनत, अनुशासन और समर्पण आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े सम्मान लेकर आएंगे। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है।

WhatsApp Group Join Now


ये है अनुनय की जिमनास्टिक्स का शुरूआत से लेकर अब तक का सफर:
अनुनय ने अपनी जिम्नास्टिक्स यात्रा की शुरूआत हरियाणा के दलबीर सिंह स्टेडियम में कोच संदीप के निर्देशन में की थी। शुरूआती दिनों से ही उन्होंने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी थी, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर उनके चयन के रूप में सामने आया है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और नैशनल गेम्स में भाग लेते हुए कई पदक जीते हैं, जिनमें रजत पदक भी शामिल है। इसके अतिरिक्त अनुनय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है और तासकंद (उजबेकिस्तान) में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
फोटो: अनुनय