home page

हरियाणा में 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला; जींद-चरखी दादरी के डीसी भी बदले

 | 
हरियाणा में 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला; जींद-चरखी दादरी के डीसी भी बदले
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गये हैं। प्रदेश मेंं जींद व चरखी दादरी के जिला उपायुक्तों समेत मंगलवार रात्रि को 18 आइएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी के साथ ही प्रदेश में कई आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नियुक्ति की इंतजार कर रहे आइएएस पंकज यादव को सहयोग विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर नियुक्ति किया गया है। 
इसी के साथ ही मनदीप कौर चरखी दादरी की नई डीसी होंगी। वैशाली शर्मा को जींद का नया उपायुक्त बनाया गया है। कैथल की उपायुक्त अपराजिता अब मत्स्य विभाग की अतिरिक्त सचिव का काम भी देखेंगी।

इन अफसरों के हुए तबादले
अधिकारी का नाम - मौजूदा पदभार - नई जिम्मेदारी
1. गीता भारती - मंडलायुक्त हिसार - हिसार महानगर विकास प्राधिकरण की CEO का अतिरिक्त कार्यभार
2. A मोना श्रीनिवास - हरियाणा भवन NEW DELHI में रेजीडेंट कमिश्नर एवं सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की CEO - व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
3. डा. प्रियंका सोनी - निगरानी एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक और विशेष सचिव - ग्रीवेंसिज डिपार्टमेंट की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
4. धर्मेंद्र सिंह - सहयोग विभाग के विशेष सचिव और प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला - हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक
5. मनोज कुमार - वित्त विभाग के विशेष सचिव - हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के CEO का अतिरिक्त कार्यभार
6. अजय कुमार - सीएम के उप प्रधान सचिव - सेवा विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार


7. मनदीप कौर - मानव संसाध विभाग की निदेशक व विशेष सचिव - DC चरखी दादरी
8. वीरेंद्र कुमार दहिया - पर्यावरण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव - परिवह निदेशक हरियाणा
9. मोहम्मद इमरान रजा - उपायुक्त जींद - निदेशक व विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग
10. डा. मुनीश नागपाल - DC चरखी दादरी - विशेष सचिव स्थापना सचिवालय
11. डा. वैशाली शर्मा - जिला नगर आयुक्त करनाल - उपायुक्त जींद
12. आयुष सिन्हा - उपायुक्त फरीदाबाद - फरीदाबाद शहर यातायात सेवा लिमिटेड के सीईओ तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद के अतिरिक्त CEO का अतिरिक्त कार्यभार

WhatsApp Group Join Now


13. समवर्तक सिंह खांगवाल - प्रशासक एचएसवीपी फरीदाबाद और निदेशक शहरी संपदा फरीदाबाद - सूचना, तकनीकी, इलेक्ट्रानिक्स और संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक
14. नरेंद्र कुमार - अतिरिक्त उपायुक्त रोहतक - रोहतक नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
15. अंजलि सहोतरिया - अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद - एचएसवीपी फरीदाबाद तथा शहरी संपदा फरीदाबाद के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
16. प्रदीप अहलावत एचसीएस - अतिरिक्त निदेशक प्रशासन नगर एवं आयोजना विभाग - हैफेड के सचिव और विजिलेंस आफिसर का अतिरिक्त कार्यभार
17. शुभम एचसीएस - रोहतक मंडलायुक्त के ओएसडी - सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक
18. नीलम मेहरा एचसीएस - निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की उप सचिव - HSVP अंबाला में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार