home page

18वां स्थापना महोत्सव: श्याम श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से रत्न जडि़त रथ खींचकर बाबा को करवाया नगर भ्रमण

 | 
18th Foundation Festival: Shyam devotees pulled the jewel-studded chariot with their own hands and took Baba on a city tour

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट रानियां रोड सिरसा द्वारा खाटू श्याम धाम के 18वें स्थापना दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर नई अनाज मंडी दुकान नंबर 83 से श्याम बाबा की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। शुभारंभ अवसर पर मंदिर के पुजारी रामशरण गौतम, उमेश गर्ग व विजेंद्र ने ट्रस्ट के मुख्य सदस्य सुनील गुप्ता व संजीव गुप्ता के साथ मिलकर श्री श्याम बाबा के भव्य रथ की पूजा करवाई।

18th Foundation Festival: Shyam devotees pulled the jewel-studded chariot with their own hands and took Baba on a city tour

बाबा का भव्य श्रृंगार कलकता से मंगवाए गए फूलों व ड्राईफ्रूट से किया गया। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में मौजूद श्याम श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार की स्थापना करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की और मंत्रोचारण के साथ श्याम के जयकारे लगाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों जनता भवन रोड, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, बेगू रोड, कांठ मंडी, भादरा बाजार होते हुए चांदनी चौक, घंटाघर चौक, रानियां बाजार, रानियां गेट से होते हुए वापस रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम पहुंची।

18th Foundation Festival: Shyam devotees pulled the jewel-studded chariot with their own hands and took Baba on a city tour

मंदिर के प्रेस प्रवक्ता दिपेश गोयल ने बताया कि 351 मुख्य निशान ध्वजा और बाबा के दरबार के समक्ष रंग-बिरंगी गगनचुंबी निशान ध्वजा को लहराते हुए चल रहे श्याम श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शहनाई वादन पर श्याम की मस्ती में श्रद्धालु झूमते नजर आए। श्याम श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए बाबा का गुणगान किया और बाबा के दरबार से सजा रत्न जडि़त चांदी का रथ श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से खींचकर श्याम प्रभु को नगर भ्रमण करवाया। नगर भ्रमण के दौरान बाबा के रथ पर आसमान से फूलों की वर्षा की गई। शोभा यात्रा के दौरान दर्शनों के लिए भक्तों का रोड के दोनों ओर तांता लगा रहा।
 

WhatsApp Group Join Now

18th Foundation Festival: Shyam devotees pulled the jewel-studded chariot with their own hands and took Baba on a city tour

राम दरबार की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र:
रथ यात्रा के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग का प्रसाद, भव्य आतिशबाजी व भक्तों द्वारा भव्य नृत्य, गणेश महाराज की झांकी, शिव परिवार, माता दुर्गा, विष्णु-लक्ष्मी, श्याम बाबा की बाण परीक्षा झांकी, शीश का दान देते बाबा श्याम की झांकी झांकियां शामिल रही। झांकियों में मुख्य आकर्षण का केंद्र राम दरबार की झांकी रही। इसके अलावा उज्जैन से पधारे महाकाल डांस गु्रप ने अपनी प्रस्तुति से छटा बिखेरी। बीन नागिन पार्टी हरियाणा से पधारे कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड से पधारे कलाकारों ने छो डांस से श्रद्धालुओं को खूब रिझाया। दिल्ली से पधारे शहनाई वादन पर भक्त झूमते व नाचते गाते नजर आए। शोभा यात्रा में दिल्ली से पहुंचा जीओ बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रयागराज से पधारे सुंदरी हनुमान जी ने नाच गाकर झुमते हुए भक्तों को प्रसाद वितरित करते हुए आशीर्वाद दिया। शोभा यात्रा में भक्तों के संग प्रदीप दाधिची व कृष्ण गाबा ने शोभा यात्रा के दौरान अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा का गुणगान कर भक्तों को जमकर रिझाया। जगह-जगह इस शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। श्याम भक्तों पर इत्र की वर्षा की गई। श्री खाटू श्याम धाम में पहुंचने पर आरती केबाद श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।


शोभा यात्रा में सहयोगी बने श्रद्धालुओं को किया सम्मानित:
स्थापन महोत्सव के दौरान निकाली जा रही शोभा यात्रा के लिए जिस भी श्रद्धालु ने किसी भी रूप में सहयोग किया, उसे मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर संजीव गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, रामकिशन तंवर, राकेश वत्स, राजकुमार बागला, सरदार मनदीप सिंह, प्रदीप रातुसरिया, राजेश बांसल, अनिल बांसल, शिवरत्न, भीम शर्मा, गोविंद शर्मा, कपिल शर्मा, अश्विनी ढिल्लों, मुकेश केजरीवाल, टीनू रातुसरिया, मोहित महेश्वरी, हर्ष, सुमित चौधरी, अरविंद रातुसरिया, शुभम ग्रोवर, राजन सिंगला, रुपेश मेहता, विक्रांत गुप्ता, रामकिशन तंवर, पवन बागला, मोहित अरोड़ा, मोनू सेठी, सन्नी चावला, हन्नी धमीजा, गोविंद रातुसरिया, सज्जन केडिया, मोनू मुंदड़ा, निखिल गुंबर, हैप्पी, सोनू सरदाना, मीतू, राजेश बंसल, लोकेश डाबरा, लवली नागपाल, रमेश जायसवाल, अंकुश जिंदल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया, वैशाली रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, पूनम रातुसरिया, सुनीता गुप्ता, रमनीत कौर, बिमला शर्मा, कविता शर्मा, सोनू शर्मा, सरोज बाला, ललिता शर्मा, ममता बागला, चंचल धमीजा, सुषमा मुंदड़ा, सिंह, किरण, साक्षी गुंबर, मोनिका रातुसरिया, सरोज बांसल, जीता जैन, दिव्या चावला, ममता तंवर, सुमन मोंगा, ममता रानी सोढ़ी, आकाश गुप्ता, संदीप कंबोज, राजन सिंगला, अभिषेक गुप्ता, रूपेश मेहता, अंकुर गुप्ता, आयुष गुप्ता, गौरव मित्त्तल, अमित गोयल, योगेश जैन, गौरव खजांची, तरूण बांसल, योगेश तायल, समीर गोयल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।