home page

रानियां रोड़ स्थित खेत्रपाल धर्मशाला में 18 वां विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन

 | 
18th grand Sankirtan and Bhandara organized at Khetrapal Dharamshala located on Raniyan Road
mahendra india news, new delhi

जय बाबा खेत्रपाल सेवा समिति सिरसा की ओर से बाबा खेत्रपाल धर्मशाला में 18वां विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं  वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शिरकत की। गोबिंद कांडा ने पूजा अर्चना की और संत जनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी ओर से समिति को 51 हजार रुपए का योगदान दिया। आयोजकों ने  अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया।

 सिरसा के रानियां रोड की गली जंडीवाली स्थित बाबा खेत्रपाल धर्मशाला में बेबे रामप्यारी और बाबा आशादेवा के आशीर्वाद से इस संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुजावलपुर धाम से पहुंचे भगत चिमन लाल नरूला ने ज्योत प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भगत ओमप्रकाश बब्बर, भगत चिमन लाल बब्बर व भगत कुलवंत राय नरूला बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

विशाल संकीर्तन एवं भंडारे में अबोहर पंजाब से आए कलाकार गुरबख्श सिंह, अनीश चंचल अरोड़ा, गंगानगर से आए पवन दुरेजा व सिरसा के मौजूखेड़ा गांव से सीतल सीता ने भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बाबा खेत्रपाल सुजावलपुर धाम की ओर से पहुंचे कलाकारों ने बाबा खेत्रपाल की महिमा का गुणगान किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप से गोबिंद कांडा  शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now

उनका समिति के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और संकीर्त स्थल तक ले गए।  गोबिंद कांडा ने बाबा खेत्रपाल के दरबार में पूजा अर्चना कर शीश नवाया। इस मौके पर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि  भारत-पाक सीमा से सटे गांव सुजावलपुर में मंदिर बाबा खेत्रपाल की स्थापना बेबे राम प्यारी ने आजादी की जंग के बाद वर्ष 1947 में की थी। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां आए भक्तजनों की हर मनोकामना पूरी होती है।

उन्होंने कहा कि कांडा परिवार धर्म, अध्यात्म और समाज की सेवा में समर्पित परिवार है। इस मौके पर जय बाबा खेत्रपाल सेवा समिति के प्रधान सोमनाथ नरूला, प्रवीण कुमार बब्बर, प्रेम कुमार फुटेला, अशोक नरूला, विजय कुमार सेठी, राम लाल मांेगा, रमेश मानकटाला, निर्मल बजाज, बिहारी लाल नरूला, चानन लाल मक्कड़, कृष्ण लाल छाबड़ा, प्रकाश चन्द्र कोचर, नरेश धींगड़ा, विनोद कुमार बब्बर, नरेश ग्रोवर, मदन लाल बब्बर, इन्द्रोष गुज्जर, पार्षद मनमोहित मिढ़ा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, लक्ष्मण गुज्जर, जसबीर सिंह, रवि फुटेला, अंकुश अरोड़ा, राकेश प्रधान,  प्रिंस अरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।