home page

बाजरा की रोटी बनाने की 2 आसान तरीके, एकदम गोल रोटी बनेगी बिना टूटे, फटाफट अपना लें ये रेसिपी

 | 
2 easy ways to make millet roti, it will be perfectly round without breaking, adopt this recipe immediately
 mahendra india news, new delhi

सर्दी के मौसम में खानपान पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इस मौसम में बाजरा की रोटी खाना बहुत ही सेहत के लिए अच्छा रहता है। क्योंकि बाजरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बाजरा वजन घटाने में सहायता करता है। 

आपको बता दें कि सुगर रोगियां के लिए बाजरा बहुत फायदेमंद साबित होता है। हालांकि बाजरा की रोटी हर कोई आसानी से नहीं बना सकता है। साधारण तरीके से बाजरा की रोटी फट जाती है या उठाते वक्त टूट जाती है। अगर हाथ से रोटी बनाते हैं तो जरा सी बढऩे पर टूटने लगती है। ऐसे में अगर आप बाजरा को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो हम आपको बाजरा की रोटी बनाने की आसान ट्रिक बता रहे हैं। जिससे बिना फटे और टूटे एकदम गोल बाजरा की रोटी बनकर तैयार होगी। फटाफट नोट कर लीजिए दादी नानी की बाजरा की रोटी बनाने की ये खास ट्रिक।जरा की रोटी कैसे बनाएं


पहला तरीका- 
आपको बता दें कि बाजरा की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे को छान लें। प्योर बाजरा की रोटी बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बेहतर होगा कि आप इसमें 1 मु_ी गेहूं का आटा भी मिक्स कर लें। बाजरा और गेहूं के आटे को मिक्स करके आटा गूंथ लें।  इसके बाद तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथना है। बाजरा के आटे को बीच में से तोड़-तोडक़र गूंथना होता है। बाजरा के आटे को गूंथने के तुरंत बाद आपको इससे रोटी बनाना शुरू कर देना चाहिए। इस आटे को नॉर्मल आटे की तरह सेट होने के लिए नहीं छोडऩा होता है। अब रोटी बनाने के लिए आटे से लोई तोड़ लें और गोल कर लें। हाथ से हल्का लोई को बढ़ा लें अब सूखा गेहूं का आटा लगाकर छोटी-छोटी रोटियां बना लें।

दूसरा- बाजारा की रोटी बनाने का दूसरे तरीके की बात करें तो बाजरा के आटे की रोटी बनाने के आप किसी बटर पेपर या पॉलिथिन की सहायता लेकर रोटी को बेलकर बड़ा कर लें। इसके लिए आटे से लोई लें और उसे हल्का बड़ा करके सूखे आटे में लपेटकर एक साफ पॉलिथिन के बीच में रख लें। अब ऊपर से दूसरी पॉलिथिन से लोई को कवर करके बेलन की सहायता से बड़ा कर लें। हल्के हाथ से पॉलिथिन को घुमाते हुए बाजरा की रोटी बना लें। इससे बिना फटे एकदम गोल और अच्छी बाजरा की रोटी बनेगी। तवा गर्म करें और आराम से रोटी को तवे पर पलट दें। 

WhatsApp Group Join Now
 

अब आपको बता दें कि बाजरा के आटे की रोटी को मीडियम फ्लेम पर तवे पर सिंकने दें और पलट दें। दोनों साइड से तवे पर ही रोटी को अच्छी तरह से सेंक लें। अब रोटी को तवे से हटाकर गैस पर रख दें। हल्का घुमाते हुए मीडियम फ्लेम पर बाजरा की रोटी को करारा सेंक लें। इसी तरह सारी रोटियां तैयार कर लें।