home page

हरियाणा में धमाके के बाद जिंदा जले 2 यात्री, निजी बस बनी आग का गोला

 
Two passengers burnt alive in Haryana blast, private bus turns into a ball of fire
 | 
 Two passengers burnt alive in Haryana blast, private bus turns into a ball of fire
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के भिवानी जिला के मिलकलपुर गांव में आग लगने की घटना हुई। जानकारी के अनुसार राजकीय स्कूल के सामने सोमवार को आठ बजे निजी परिवहन की हांसी जा रही बस में आग लगी। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि टायर फटने के बाद बस के तेल टैंक में आग लगी और धमाका हुआ।

इस आग की घटना में 2 व्यक्ति के जिंदा जलने की सूचना है, कंकाल बस की जली सीटों पर ही ग्रामीणों ने देखे हैं। इसी के साथ ही कुछ और लोग भी झुलसे है, जिन्हें हांसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। 


इस आग लगने की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभ्भ्भ्भी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बस में अचानक उसमें आग लग गई। जिससे वहां हडक़ंप मच गया। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते बुरी बस जलकर राख हो गई। सूचना के बाद हांसी से फायर विभाग की गाडय़िां मौके परपहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।