शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल SIRSA में NCC जूनियर विंग में 21 कैडेट्स का चयन
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल SIRSA में NCC जूनियर विंग एनरोलमेंट-2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस आयोजित किया गया। यह चयन प्रक्रिया तीसरी हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी, हिसार के एचएवी रवि शंकर कुमार व एएनओ सुमित्रा देवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
सिलेक्शन के दौरान छात्राओं की ओवरऑल फिटनेस और क्षमता का आकलन करने के लिए रिटन एग्जाम, फिजिकल रेस और मेडिकल चेकअप कराया गया। इस प्रक्रिया में कुल 65 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें से 21 छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा और NCC में शामिल होने का जुनून दिखाया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पुनिया ने प्रतिभागियों को भविष्य में भी समर्पण के साथ आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
