हरियाणा प्रदेश में बाढ़ और जलभराव से 2113 गांव प्रभावित, इतने एकड़ फसलों को नुकसान
हरियाणा प्रदेश में मानसून की बरसात हो रही है। आज वीरवार को भी जगह जगह मानसून की बरसात हो रही है। इससे जगह जगह जल भराव हो गया है। वहीं पहले भी बरसात से बाढ़ व जलभराव की स्थिति प्रदेश में है।
जानकारी के अनुसार इससे एक लाख से ज्यादा किसान प्रभावित हुए है।
56218 एकड़ फसल को नुकसान सरकार के आ
ई क्षति पोर्टल पर नुकसान का दावा किया गया
अभी तक केवल 2065 एकड़ फसल का ही सर्वे किया गया
अभी तक 5,94, 156.07 एकड़ कृषि भूमि का सर्वे होना बाकी
बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर, 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के दावों का त्वरित निपटान किया जाए ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।
