home page

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, हरियाणा के 16.23 लाख किसान परिवारों को मिलेंगे ₹324.75 करोड़

 | 
news

mahendra india news, new delhi 

HARYANA के  CM नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि योजना की 24वीं किस्त के तहत हरियाणा के 16.23 लाख किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 324.75 करोड़ रुपये की राशि पहुंचेगी।

HARYANA CM नायब सिंह सैनी के अनुसार, भिवानी जिले के 1.21 लाख किसान परिवारों को इस किस्त के तहत 24.20 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि से किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 24वीं किस्त के माध्यम से हरियाणा के लाखों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।