home page

सेठ तुला राम झूंथरा धर्मशाला में 26वीं जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता संपन्न

 | 
26th District Yogasana Sports Competition Concludes at Seth Tula Ram Jhunthra Dharamshala

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा संबद्ध हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में सेठ तुला राम झूंथरा धर्मशाला में 26वीं जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं/ योग नर्सरी के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

एसोसिएशन के उप प्रधान दलीप वर्मा, सीडीएलयू के स्पोर्ट्स विभाग के योगा एक्सपर्ट राजेश, संघ के संयुक्त सचिव योगाचार्य डा. राजकुमार चांदोरा, विक्रम, विनोद पीटीआई, मुकुंद, अमन आदि की प्रतियोगिता को सफल बनाने में अह्म भूमिका रही। इस अवसर पर टीम इंचार्ज व अभिभावक उपस्थित रहे। एसोसिएशन के महासचिव प्रो. आर सी लिम्बा ने बताया कि चयनित जिला टीम 1 व 2 अगस्त 2026 को सिरसा के लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ फार्मेंसी में होने जा रही 42वीं जूनियर व सब जूनियर स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी।  
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम:
लड़कियों के 8-10 आयु वर्ग में सुखलीन प्रथम, रशमीत द्वितीय, शानवी तीसरे व मानवी चौथे स्थान पर रही। इसी प्रकार लड़कों के 8-10 आयु वर्ग में वासुदेव प्रथम, रोहित दूसरे व कनव बंसल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 10-12 आयु वर्ग में रीना प्रथम, रीया दूसरे, रीतिका तीसरे व सांची चौथे स्थान पर रही। वहीं लड़कों के वर्ग में नितिन प्रथम, दक्ष दूसरे, शुभम तीसरे व आरव चौथे स्थान पर रहे।

इसी प्रकार लड़कियों के 12-14 आयु वर्ग में रूहप्रीत प्रथम, सिमरन दूसरे, खुशी तीसरे व सरगम इंसा चौथे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में चवन जाखड़ प्रथम, रोहित जाखड़ दूसरे व चंदन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 14-16 वर्ग में करमदीप कौर प्रथम, रुकसाना दूसरे, गुरलीन इंसा तीसरे व वसुंधरा चौथे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में मोहित प्रथम, भानू दूसरे पर रहे। इसी कड़ी में लड़कियों के 16-18 आयु वर्ग में सिमरनदीप प्रथम, पूजा दूसरे, सरिना तीसरे व जसप्रीत चौथे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में विष्णु प्रथम, गौरव दूसरे व मुकेश तीसरे स्थान पर रहे।

WhatsApp Group Join Now

लड़कियों के 18-21 आयु वर्ग में कायना नारंग प्रथम, आरजू दूसरे, नीलू कुमारी तीसरे व गीता चौथे, लड़कों के वर्ग में अंकित पहले व टोनी दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 21 से 25 आयु वर्ग में सुदेश प्रथम, निशा रानी दूसरे, ममता तीसरे व मनप्रीत कौर चौथे स्थान पर रही।

लड़कियों के 25-30 आयु वर्ग में वंदना रानी प्रथम, दिलप्रीत इंसां दूसरे स्थान पर रही। 30-35 लड़कियों के वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, जबकि 35 से 45 वर्ग में सीमा प्रथम रही। इसी प्रकार महिलाओ ंके 45 से अधिक वर्ग में निर्मला इंसा प्रथम व पुरूषों में पदम कुमार प्रथम रहे।