home page

26वीं SIRSA जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 19 जुलाई को : प्रो. लिम्बा

 | 
26th Sirsa District Yogasana Sports Competition on July 19: Prof. Limba

Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा (रजि.) सबद्ध हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन एवं योगा फेडरेशन आॅफ इंडिया, के तत्वावधान में 26 वीं जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 19 जुलाई 2026 को सेठ तुला राम झूंथरा धर्मशाला नजदीक अंबेडकर चौक, सिरसा में आयोजित करवाई जायेगी।

एसोसिएशन के महासचिव प्रो. आरसी लिम्बा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 8-10 वर्ष , 10-12 वर्ष, 12-14 वर्ष, 14-16 वर्ष, 16-18 वर्ष, 18-21 वर्ष, 21-25 वर्ष, 25-30 वर्ष, 30-35 वर्ष, 35-45 वर्ष व 45 वर्ष से ऊपर, के आयु वर्गों में लड़के/ पुरुषों तथा लड़कियों/ महिलाओं के बीच अलग-अलग होगी और इन मुकाबलों के आधार पर विजेता खिलाड़ी आगामी 1 से 2 अगस्त, 2026 को लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ फार्मेसी सिरसा में सिरसा जिला योगा एसोसिएशन की ही मेजबानी में होने वाली 42वीं सब-जूनियर व जूनियर हरियाणा स्टेट योगा प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।