home page

कुरुक्षेत्र में 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की मिली सौगात- मुख्यमंत्री नायब सैनी

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। अब इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की सौगात मिली है। इसके लिएए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार है। 

कुरुक्षेत्र को लगभग 28 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की मिली सौगात- मुख्यमंत्री 

ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड एवं NH-44 को जोड़ता हुआ मथाना (SH-6) पर समाप्त होगा बाईपास - मुख्यमंत्री 

कुरूक्षेत्र के पिपली से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी- मुख्यमंत्री 

दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार समेत पंजाब व कैथल की ओर यातायात और भी आसान होगा- मुख्यमंत्री 

ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर एवं तक पहुंच आसान होने से कुरूक्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं रोजगार को नई गति मिलेगी- मुख्यमंत्री 

यह बाईपास केवल एक परियोजना नहीं बल्कि हमारी ट्रिपल इंजन वाली सरकार की विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक- मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now