CDLU सिरसा में HKRN के 29 कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिला वेतन
mahendra india news, new delhi
सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU), SIRSA में HKRN के तहत कार्यरत 29 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को पिछले 3 महीने 19 दिन का वेतन नहीं मिला है, जिसकी लगातार ग्रीवेन्श विश्वविद्यालय की ओर से बार-बार एचकेआरएनएल पोर्टल पर लगाई गई है।
इससे परेशान कर्मचारियों ने बुधवार को एचकेआरएनएल नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले एचकेआरएनएल के डायरेक्टर देव कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष जगदीश लूना व सचिव सुनील गोदारा ने बताया कि विश्वविद्यालय में कार्यरत सिक्योरिटी मैन, हेल्पर, स्वीपर, लैब अटेंडेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदि 29 कर्मचारियों का वेतन 01.10.2025 से 19.01.2026 तक बकाया है।
बार-बार मांग करने के बावजूद सैलरी जारी नहीं की जा रही, जिससे कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से डायरेक्टर से मांग की गई है कि सभी 29 कर्मचारियों की 01.10.2025 से 19.01.2026 तक की लंबित सैलरी तुरंत जारी की जाए, ताकि कर्मचारी राहत की सांस ले सकें और अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सकें।
