हरियाणा प्रदेश में वोटर लिस्ट से 34 लाख नाम कटेंगे, एसआईआर फार्म आज शाम तक जमा न हुआ फॉर्म तो रद होगा वोट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर मतदाता सूचियों के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) के तहत मतदाता आज शुक्रवार शाम 24 जुलाई तक गणना प्रपत्र BLO को वापस नहीं देंगे, ऐसा नहीं करने पर नाम प्रारंभिक मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। प्रारंभिक मतदाता सूची से 34 लाख 2 हजार 917 मतदाताओं का नाम कटना तय है।
हरियाणा प्रदेश के अंदर 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 221 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से एक करोड़ 72 लाख 49 हजार 753 (83.51फीसद) गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से डिजिटाइज्ड एवं अपलोड किए हो चुके हैं। गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस जमा कराने के लिए अब केवल आज कदिन का वक्त शेष है।
आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश में 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त हो चुके होंगे। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। ऐसे मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।
हरियाणा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी A श्रीनिवास ने बताया कि हरियाणा में 34 लाख से अधिक (16.47 फीसद) ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जो स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, अनुपस्थित हैं, मृतक हैं अथवा इनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि के रूप में दर्ज हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
