गर्मी के मौसम में वजन कम करने के 3 आसान तरीके, यह काम कर लेंगे तो बॉडी में दिखने लगेगा फर्क
गर्मी का असर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। कई लोग वजन ज्यादा होने पर परेशान नजर आते हैं। गर्मी के मौसम वजन कम करने के लिए आदर्श वक्त होता है. इस मौसम में बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और हल्का महसूस होता है, अगर आप तरीका अपना लेते हैं तो बॉडी में जल्द ही बदलाव दिखने लगेगा। इसके लिए सही खानपान, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद, यह तीन कारगर तरीके हैं जो गर्मी के दिनों में वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं, इन तरीकों से अपनाने से आपका वजन प्राकृतिक रूप से कम होगा और शरीर में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा.
ये तरीके अपनाए वजन घटाने लिए
1. हाइड्रेटेड रहें और सही डाइट लें
गर्मी के मौसम में पसीना अधिक निकलता है, जिससे बॉडी में पानी की कमी हो सकती है. पर्याप्त पानी पीने से न केवल आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा, बल्कि भूख भी कंट्रोल रहेगी. साथ ही, फलों, सब्जियों और प्रोटीन से भरपूर डाइट को प्राथमिकता दें. ऑयली और मीठे फूड्स से बचें।
2. कार्डियो और आउटडोर एक्टिविटी बढ़ाएं
गर्मी के मौसम में सुबह या शाम को टहलना, दौडऩा, साइकल चलाना या स्विमिंग करना फायदेमंद होता है. ये एक्टिविटीज कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करती हैं. इसके अलावा, गर्मी के कारण शरीर जल्दी थकता नहीं है, जिससे वर्कआउट अधिक प्रभावी होता है.
3. हल्का और पर्याप्त नींद लें
गर्मी के मौसम में ठंडे और हल्के वातावरण में अच्छी नींद लेने से वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. नींद पूरी न होने से शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) बढ़ जाता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और रिलैक्सिंग एक्टिविटी अपनाएं।
