गांव शेखूपुरिया में आयोजित रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित
mahendra india news, new delhi
सिरसा गांव शेखूपुरिया के सरपंच नरेश इन्दलिया द्वारा अपनी भतीजी (बड़े भाई संतोष इन्दलिया की बेटी) की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खुशी की बात यह है कि गांव के इतिहास में पहली बार इस तरह के रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ। यह शिविर गांव के स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया, जहां सरकारी अस्पताल सिरसा से अश्वनी कुमार और सरिता देवी अपनी ब्लड बैंक टीम के साथ पहुंचे।
टीम के कुशल मार्गदर्शन में युवाओं ने उत्साह दिखाया और कुल 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस नेक कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। युवा सैन सभा सिरसा के सचिव अनिल सैन अपनी टीम (सोनू बिजली ठेकेदार, हर्ष, संगम, अजय और अमृतपाल) के साथ पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सरपंच नरेश इन्दलिया ने भावुक होते हुए बताया कि पुण्यतिथि पर समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों का भी पूर्ण रूप से सहयोग रहा।
