home page

हरियाणा प्रदेश के 38 टीचरों को मिलेगा टीचर अवार्ड, सिरसा के नरेश को मिलेगा टीचर अवार्ड

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के स्कूल एजुकेशन विभाग ने प्रदेश के टीचर अवार्ड के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के 38 टीचरों को स्टेट टीचर मिलेगा। सिरसा के अध्यापक नरेश कुमार को अवार्ड मिलेगा। नरेश कुमार गांव बप्पा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत है। प्रदेश के किस जिले से किस अध्यापक को अवार्ड मिला है। नीचे देंखे लिस्ट। 

 

38 teachers from Haryana will receive the Teacher Award; Naresh from Sirsa will receive the Teacher Award

 

38 teachers from Haryana will receive the Teacher Award; Naresh from Sirsa will receive the Teacher Award

38 teachers from Haryana will receive the Teacher Award; Naresh from Sirsa will receive the Teacher Award

सामाजिक प्रभाव शिक्षक पुरस्कार हेतु योगदान विवरण

श्री नरेश कुमार ग्रोवर, PGT English

श्री नरेश कुमार ग्रोवर एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानने वाले जागरूक एवं सक्रिय सामाजिक शिक्षक हैं। अपने दीर्घ शिक्षण अनुभव के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनाने का निरंतर प्रयास किया है।

विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रभावी शिक्षण के साथ वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, संचार-कौशल तथा सामाजिक चेतना पर विशेष बल देते हैं। विशेष रूप से बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, मतदान जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों और समुदाय को जागरूक करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

WhatsApp Group Join Now

श्री ग्रोवर का सामाजिक सरोकार विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। वे NSS, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, स्काउटिंग, रक्तदान एवं विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने मानव सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे विद्यार्थियों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सकारात्मक बदलाव का सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

लोकतांत्रिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। वे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और आमजन को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते रहे हैं। उनके इस योगदान की सार्वजनिक रूप से भी सराहना हुई है।

उनका मानना है कि “एक शिक्षक का वास्तविक प्रभाव उसकी कक्षा से निकलकर समाज तक दिखाई देना चाहिए।” इसी सोच के साथ श्री नरेश कुमार ग्रोवर शिक्षा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका कार्य विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है।

बायोडाटा

नाम: नरेश कुमार ग्रोवर
पद: प्रवक्ता (अंग्रेजी)
अनुभव: 30 वर्षों से अध्यापन कार्य


---

व्यावसायिक उपलब्धियां

1. अध्यापन कार्य:

अंग्रेजी विषय में 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव।

उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।

2. राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रम:

स्काउट-गाइड एवं हरियाली कार्यक्रम:

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने में सक्रिय भागीदारी।


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ:

इस पहल में उत्कृष्ट योगदान।


पल्स पोलियो अभियान:

15 बार जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान।

भारत को पोलियो मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका।


रक्तदान:

अब तक 36 बार रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान।


3. सम्मान और पुरस्कार:

15 बार जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित।

5 बार राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों को बाल विज्ञान कांग्रेस में भागीदारी के लिए मार्गदर्शन।

3 बार राज्य स्तरीय सम्मान।

राष्ट्रपति सेंसस मेडल (2011): जनगणना में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित।

4. चुनावी प्रक्रिया:

3 बार मास्टर ट्रेनर के रूप में सफलतापूर्वक कार्य।

5. पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता:

पौधारोपण और जागरूकता रैलियों में सक्रिय भागीदारी।

---

अन्य योगदान

बच्चों को विज्ञान, शिक्षा, और सामाजिक मुद्दों पर प्रेरित करने में समर्पित।

सामुदायिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज की सेवा।