39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2 से 4 अक्टूबर तक कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में, नेशनल जूनियर टीम का होगा चयन
mahendra india news, new delhi
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा के तत्वाधान में 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों से लगभग 2000 एथलीट खिलाडी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल होगी, जो 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होगी। खिलाड़ियों का अंतिम चयन राज्य चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। पूरी चैंपियनशिप भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रतियोगिता नियमों के अनुसार होगी।
सत्यवीर धनखड ने बताया कि चार आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता
इस बार अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। आयु की गणना इस प्रकार होगी -
- अंडर-20 : जन्म 28-10-2006 से 27-10-2008 के बीच
- अंडर-18 : जन्म 28-10-2008 से 27-10-2010 के बीच
- अंडर-16 : जन्म 28-10-2010 से 27-10-2012 के बीच
- अंडर-14 : जन्म 28-10-2012 से 27-10-2014 के बीच
ऑनलाइन एंट्री 16 से 30 सितंबर तक
सभी एंट्रियां केवल ऑनलाइन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट डब्लयू डब्ल्यू डब्ल्यू इंडियन एथलेटिक्स डाट इन पर ए एफ आई यू आई डी के माध्यम से 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भरी जाएंगी। अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इवेंट्स की पूरी सूची निम्न प्रकार से है।
अंडर-14 (बालक/बालिका): ट्रायथलॉन-ए (60मी, लॉन्ग जंप 5मी अप्रोच, हाई जंप सीजर), ट्रायथलॉन-बी (60मी, लॉन्ग जंप, बैक थ्रो 1 किग्रा शॉटपुट), ट्रायथलॉन-सी (60मी, लॉन्ग जंप, 600मी), किड्स जैवलिन।
अंडर-16 बालक: 60मी, 200मी, 600मी, 1000मी, 80मी हर्डल्स (0.838मी), हाई जंप (सीजर ओनली), लॉन्ग जंप (5मी अप्रोच), शॉटपुट 4 किग्रा (स्टैंडिंग), डिस्कस, जैवलिन 600 ग्राम (10मी अप्रोच), पेंटाथलॉन और 5000मी रेस वॉक।
अंडर-16 बालिका: 60मी, 200मी, 600मी, 1000मी, 80मी हर्डल्स (0.762मी), हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट 3 किग्रा (स्टैंडिंग), डिस्कस 1 किग्रा, जैवलिन 500 ग्राम, पेंटाथलॉन, 3000मी रेस वॉक।
अंडर-18 बालक: 100मी, 200मी, 400मी, 800मी, 1500मी, 3000मी, 110मी हर्डल्स (0.914मी), 400मी हर्डल्स, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट 5 किग्रा, डिस्कस 1.5 किग्रा, हैमर 5 किग्रा, जैवलिन 700 ग्राम, हेप्टाथलॉन, 5000मी वॉक इवेंट कराए जाएंगे।
अंडर-18 बालिका: 100मी, 200मी, 400मी, 800मी, 1500मी, 3000मी, 100मी हर्डल्स (0.762मी), 400मी हर्डल्स, 3000मी स्टीपलचेज, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट 3 किग्रा, डिस्कस, हैमर 4 किग्रा, जैवलिन 500 ग्राम, हेप्टाथलॉन, 5000मी वॉक का आयोजन होगा।
अंडर-20 पुरुष: 100मी, 200मी, 400मी, 800मी, 1500मी, 5000मी, 10000मी, 110मी हर्डल्स (0.991मी), 400मी हर्डल्स (0.914मी), 3000मी स्टीपलचेज, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट 6 किग्रा, डिस्कस 1.750 किग्रा, हैमर 6 किग्रा, जैवलिन 800 ग्राम, डेकाथलॉन (10 इवेंट), 5000मी वॉक इवेंट में प्रतिभागी बनेंगे।
अंडर-20 महिला: 100मी, 200मी, 400मी, 800मी, 1500मी, 3000मी, 5000मी, 100मी हर्डल्स (0.838मी), 400मी हर्डल्स, 3000मी स्टीपलचेज, हाई जंप, पोल वॉल्ट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट 4 किग्रा, डिस्कस, हैमर, जैवलिन 600 ग्राम, हेप्टाथलॉन (7 इवेंट), 5000मी वॉक इवेंट में भाग लेंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश - अंडर-18 से नीचे के खिलाड़ी 400 मीटर से ऊपर की केवल एक ही लंबी दूरी की दौड़ में भाग ले सकेंगे। चैंपियनशिप का विस्तृत शेड्यूल 30 सितंबर के बाद वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
