home page

सीडीएलयू SIRSA में 4 दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो चैंपियनशिप का होगा आगाज

 | 
4-day North Zone Inter-University Women's Kho-Kho Championship to begin at CDLU Sirsa

Mahendra india news, new delhi

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में 2 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली “नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो चैंपियनशिप 2025-26” को लेकर विश्वविद्यालय की खेल परिषद द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कुलपति पत्रकारिता यूनिवर्सिटी भोपाल एवं वर्तमान में भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रोफेसर बी के कुठियाला द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार करेंगे। इसके अलावा एक अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मीनू जून विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।


तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए  एक महत्वपूर्ण बैठक खेल परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन संबंधी सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 2 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।


खेल परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन एवं खेल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।


बैठक में खेल परिषद की सचिव डॉ. सविता ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 45 टीमों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 600 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इनके साथ करीब 90 कोच एवं मैनेजर तथा 30 तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय में लंबे समय के बाद दूसरी बार इस स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन एवं खेल सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now