home page

प्राणीशास्त्र विभाग की 4 छात्राओं ने सीएसआईआर-नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की

 | 
4 girl students of Department of Zoology clear CSIR-NET/JRF exam
 Mahendra india news, new delhi

। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के प्राणीशास्त्र विभाग की 4 छात्राओं ने सीएसआईआर-नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की ।
प्राणीशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जोगिन्दर दुहन ने इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं मुस्कान भुक्कल, ज्योति रानी, पूजा शर्मा और रवीना को बधाई दी और कहा कि इन्होंने विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।  


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विभाग के एक छात्र साहिल कंबोज का चयन हरियाणा के कॉलेज कैडर में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ था। इससे पहले भी कई छात्र हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग में पीजीटी के रूप में चयनित हुए थे।