खेड़ी में युवा समीर सहारण की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में 40 युवाओं ने किया रक्तदान, समीर की स्मृति में बनाए गए मुख्यद्वार का कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया उद्घाटन
गांव खेड़ी में स्वर्गीय युवा समीर सहारण की दूसरी पुण्यतिथि पर स्मृति में रक्तदान शिविर, पौधा रोपण व स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। शिविर का आरंभ स्वर्गीय समीर सहारण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और नमन कर किया। इस दौरान गांव की कल्याण भूमि के मुख्य द्वार का उद्घाटन समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया। यह मुख्य द्वार समीर के पिता महेंद्र सिंह द्वारा बेटे की स्मृति में बनाया गया था। इसके साथ ही कल्याण भूमि में पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच संतोष बैनीवाल, रीटा कासनियां ने भी शिरकत की। यह जानकारी देते हुए सरपंच सुरेश पूनियां ने बताया कि वरदान चैरीटेबल ट्रस्ट के की टीम की ओर से डॉ. जगदीश राय और इंचार्ज अंकुश तलवाड़ की टीम द्वारा 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समीर के चाचा राजवीर सहारण ने बताया कि उनके भतीजे युवा स्वर्गीय समीर सहारण की दो साल पहले हिसार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। समीर की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के साथ ही स्मृति में बनाए गए मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया जिसमें समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए कल्याण भूमि में पौधा रोपित किया गया। वरदान ब्लड सेंटर सिरसा के सहयोग का आभार जताया।
इस मौके पर सरपंच सुरेश कुमार, सरपंच संदीप बैनीवाल गीगोरानी, मांगेराम बैनीवाल कागदाना, समाजसेवी हरदत पूनियां, रामभगत श्योराण, पूर्व सरपंच विनोद बिश्नोई, ब्लाक समिति प्रधान मांगेराम पूनियां, सरपंच राजेंद्र ढूकड़ा, वेद प्रकाश सहित खेड़ी गुसाईंयाना, कुम्हारिया के सैकड़ोें लोगों ने भाग लिया।
