home page

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के पावन अवसर पर समारोह में 400 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

400 students were honoured at a function to mark the birth anniversary of Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar and Mahatma Jyotiba Phule.
 
 | 
400 students were honoured at a function to mark the birth anniversary of Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar and Mahatma Jyotiba Phule.

mahendra india news, new delhi
सिरसा। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के पावन अवसर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के सभागार में डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आॅफ इंडिया के तत्वावधान में. स्वामी सवदेश कबीर के सान्निध्य में छात्र सम्मान समारोह एवं महामना ज्योतिबा राव फुले संविधान रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 135 वें  जन्मदिवस के उपलक्ष में 16वां भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. गीता भारती कमिश्नर हिसार और कुलगुरु डा. विजय कुमार शामिल हुए तथा अध्यक्षता डा. रविंद्र चौहान डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा महान समाज सुधारकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सेमिनार में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके संघर्षों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. गीता भारती कमिश्नर हिसार मंडल ने कहा कि दोनों महान विभूतियों ने समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता एवं कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। सामाजिक समरसता, महिला शिक्षा, तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके योगदान को विस्तार से बताया

। कुलगूरू डा. विजय कुमार ने बाबा साहेब के सपनों को पुरा करने का युवाओं से आह्वान किया और सगठन की मागो को पुरा करने की घोषणा की। डा. अभिषेक सिंह न्यूरोसर्जन सिटी हेल्थ केयर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा में नई ऊर्जा और लगन के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं  उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने गीत, कविता एवं नाटक के माध्यम से उनके विचारों को प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कमलजीत सिंह, डा. दिव्य जयोति सिंह, ललित जैन, भनते काशी रत्न, प्रिंसिपल मंजू, दलबीर सिंह घोटड़, हार्दिक चौहान, गार्गी, संजीव बामल कुमार, देवीलाल भाटिया, डा. प्रमोद कुमार मेहरा, सुभाष चंद्र, विनोद, प्रिन्स, राकेश, आशीष कबीर पंचायत समिति मेंबर रंधावा  सोहन लाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।