home page

नाथूसरी कलां पैक्स चुनाव में 7 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, रजनीश 391 वोट लेकर बने विजेता

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी कलां। दि नाथूसरी कलां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) की प्रबंधक समिति के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद नाथूसरी कलां पैक्स कार्यालय में मतगणना की गई।

इस चुनाव में करीब 2327 मतदाता थे। नाथूसरी कलां, रूपाना जाटान, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, हंजीरा और रामपुरा ढिल्लों गांवों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में निदेशक पदों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

मतगणना के बाद रजनीश ने 391 वोट लेकर जीत हासिल की। वहीं जयप्रकाश कासनियां को 171, जयप्रकाश को 224, दीवान को 218, नीको को 198, विरेंद्र सिंह को 143 और रामस्वरूप को 106 वोट मिले। इन सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।