होमगार्ड के जवानों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए भेजा 7वां स्मरण पत्र: चंद्रपाल तंवर
Mahendra india news, new delhi
आॅल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सचिव को फिर से स्मरण पत्र भेजा। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को भी इस बारे में ज्ञापन पत्र भेजा गया है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने दो बार होमगार्ड के जवानों का मानदेय बढ़ाया है, लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों को 2016 से बढ़ा हुआ एरियर अब तक नहीं दिया गया, जो कि 2015 में पारित सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।
वर्ष 2016 में होम गार्ड जवानों का भत्ता बढ़ाकर 572 रुपए किया गया। इसके पश्चात 788 रुपए किया गया, लेकिन अब तक 2026 होने के बाद भी जवानों को बढ़ा हुआ एरियर नहीं दिया गया, सिर्फ 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता हरियाणा होमगार्ड जवानों को दिया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2016 से एरियर भी नहीं दिया गया, जबकि हरियाणा सरकार ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के सफाई कर्मचारी तक को बिना किसी कोर्ट केस के और अन्य बोर्ड और निगम के कच्चे कर्मचारियों को एरियर दे दिया गया है। साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों को साथ में होमगार्ड के राज्य मुख्यालय के अधिकारियों ने भेदभाव किया है, काफी महीने तक महंगाई भत्ते की फाइल होमगार्ड के राज्य के अधिकारियों ने दबाकर कर रखी, कोई भी लाभ अब तक नहीं दिया गया।
चंद्रपाल तंवर ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी को काफी बार ज्ञापन दिए जा चुके हंै, फिर भी सरकार ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की और सिर्फ और सिर्फ कोरे आश्वासन ही दिए। फिलहाल होमगार्ड के जवानों को मात्र 9 प्रतिशत के करीब ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे हरियाणा होमगार्ड में 12000 के करीब जवानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि काफी राज्यों में पूर्ण महंगाई भत्ता दिया जा रहा है और साथ में उनका एरियर भी दे दिया गया है, जबकि हरियाणा में ऐसा नही किया गया।
इसके अतिरिक्त जवानों को बस किराए की भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही, बस किराया भी पुलिस के समान दिया जाए। होमगार्ड के जवान पुलिस के जवानों के समान ही सभी प्रकार की ड्यूटी करते हैं जैसे कानूनी व्यवस्था ड्यूटी, पुलिस थाना व पुलिस चौकियों में ड्यूटी, धरना ड्यूटी, चुनावी ड्यूटी और अन्य सरकारी दफ्तर में भी ड्यूटी करते है। चंद्रपाल तंवर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से फिर से स्मरण पत्र भेज कर मांग की कि हरियाणा होमगार्ड के स्वयंसेवक जवानों को जल्द से जल्द 2016 में बढ़ा हुआ एरियर और 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्दी ही दिया जाए।
