home page

10वीं के नतीजों में चमका 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल, सिकंदरपुर

 | 
  9 to 1 Scholars Haven School, Sikandarpur shines in Class 10 results

सिरसा। सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के कोचिंग परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में हर्षित (94 प्रतिशत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि परमीत (92 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके अलावा केशव, जैस्मीन, श्रियाल और अर्जमीत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता की इस सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।

कई छात्रों ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) और भौतिक विज्ञान में भी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। भाषाओं जैसे अंग्रेजी और हिंदी में भी अधिकांश छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। कुछ विद्यार्थियों ने अन्य विषयों में 97 तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन का संयुक्त परिणाम है।