home page

हरियाणा में केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से जबरदस्त धमाका, आग के साथ पूरी इमारत होगी ध्वस्त, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में बहादुरगढ़ से हैं। जहां पर एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में शुक्रवार दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे बड़ा औद्योगिक दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से जबरदस्त धमाका हुआ, इसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। 

बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री में फेविकोल बनाने का काम किया जाता है।

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री का लेंटर भी गिर गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उस समय फैक्ट्री में करीब 10 से 12 मजदूर कार्य कर रहे थे। वहीं फैक्ट्री के बाहर कार्य कर रहे 7 से 8 व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है।


सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री के अंदर अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की 6 गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।