home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में टूटी नहर, 50 एकड़ में गेहूं व सरसों की फसल में जलभराव

 | 
A broken canal in the Nathusari Chaupata area flooded 50 acres of wheat and mustard crops
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा के समीप कुताना माइनर शुक्रवार देर रात्रि को अचानक टूट गई। कुताना माइनर में एक सौ पचास फुट कटाव हो गया। इससे हंजीरा व जोड़कियां गांव के किसानों की 50 एकड़ में गेहूं व सरसों की फसल में जलभराव हो गया। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुताना माइनर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। 

जानकारी के अनुसार हंजीरा गांव के समीप कुताना माइनर में शुक्रवार देर रात्रि करीबन 2 बजे बर्जी नंबर 54 हजार के पास कटाव हो गया। माइनर टूटने की सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी। माइनर में कटाव की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद माइनर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। कुताना माइनर के टूटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

किसानों की पक्की फसल डूडी
कुताना माइनर टूटने से गेहूं व सरसों की करीबन 50 एकड़ में जलभराव हो गया। इस समय फसल पक्की होने से किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि इस समय फसल पक्की हुई है। इससे किसानों की फसल नष्ट हो गई। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जिससे किसान आगे फसल की बिजाई कर सके। 

WhatsApp Group Join Now