home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में गांव दड़बा कलां के पास टूटी नहर, गेहूं की फसल को नुकसान

 | 
A canal broke near the village of Dadba Kalan in the Nathusari Chaupata area, damaging the wheat crop
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप शेरांवाली नहर वीरवार रात्रि के समय टूट गई। इससे किसानों की गेहूं की फसल डूब गई। नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहराना हेड से नहर को बंद करवाया गया। गौतरलब है कि यह नहर कुछ दिन पहले भी गांव दड़बा कलां के पास टूट गई थी। 


जानकारी के अनुसार गांव दड़बा कलां के समीप वीरवार रात्रि करीबन साढ़े नौ बजे शेरांवाली नहर बर्जी नंबर 31 हजार 200 के टूट गई। इससे पानी तेजी से गांव की तरफ खेतों में बढऩे लगा। इससे किसानों की गेहूं की करीबन 40 एकड़ में फसल डूब गई। किसानों ने फसल डूबने पर जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।